फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: अन्नपूर्णा मंदिर में श्रीराम कथा के दूसरे दिन शिव कथा का हुआ आयोजन

मेरठ अन्नपूर्णा मंदिर में चल रही श्रीराम कथा के द्वितीय दिवस पर मनोज अवस्थी महाराज ने श्रद्धालुओं को शिव कथा का श्रवण कराया। कथा के दौरान मंदिर प्रांगण भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया। कार्यक्रम में मुख्य यजमान सीमा गर्ग और मुकेश गर्ग रहे। विशिष्ट अतिथि योगेश मोहन गुप्त उपस्थित रहे। अन्नपूर्णा मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष एवं संरक्षक बृजभूषण गुप्ता के साथ मंदिर कार्यकारिणी और ट्रस्ट के पदाधिकारी राज केसरी, सुरेश चंद्र मिश्रा समेत अनेक गणमान्य श्रद्धालुओं ने कथा में भाग लिया और पुण्य लाभ अर्जित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें