कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को सुचारु बनाए रखने के लिए चार से 12 अगस्त तक रैपिड रेल नमो भारत कॉरिडोर के कई स्टेशनों के कुछ प्रवेश एवं निकास द्वार और वाहन पार्किंग स्थल अस्थायी रूप से बंद रहेंगे। एनसीआरटीसी ने यह निर्णय लिया है। मेरठ मोदीपुरम से मेरठ नॉर्थ, एमईएस कॉलोनी, भैसाली, मेरठ सेंट्रल, ब्रह्मपुरी, शताब्दीनगर, रिठानी, परतापुर, मेरठ साउथ, मोदीनगर नॉर्थ, मोदीनगर साउथ, मुरादनगर और गुलधर स्टेशनों पर गेट संख्या-2 बंद रहेंगे। वहीं, बेगमपुल स्टेशन पर गेट संख्या-दो एवं तीन, दुहाई स्टेशन पर गेट संख्या-तीन व चार और गाजियाबाद स्टेशन पर गेट संख्या-तीन एवं पांच अस्थायी रूप से बंद किए जाएंगे।