सरधना क्षेत्र के गांव कपसाड़ में अनुसूचित जाति की महिला सुनीता की हत्या और उसकी बेटी रूबी के अपहरण के मामले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से लोगों में भारी रोष व्याप्त है। शनिवार को इस मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक संगठनों की सक्रियता बढ़ गई। नेताओं के आगमन की सूचना पर गांव छावनी में तब्दील आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर और समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद के गांव पहुंचने की सूचना के बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया। किसी भी बाहरी व्यक्ति को गांव में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। गांव के सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई, जिससे कपसाड़ गांव पूरी तरह छावनी में तब्दील नजर आया। AIMIM नेता सलावा चौराहे पर रोके गए इसी बीच AIMIM के मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष इमरान काशमी जब कार्यकर्ताओं के साथ कपसाड़ जाने के लिए निकले, तो पुलिस ने उन्हें सलावा चौराहे पर रोक लिया। इससे नाराज AIMIM कार्यकर्ता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।