फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: इकवारा में “स्कूल चलो अभियान” का शुभारंभ, बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

हस्तिनापुर के इकवारा गांव में स्थित राजकीय हाईस्कूल में “स्कूल चलो अभियान” का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन हाल ही में एसडीएम पद पर चयनित हुई गांव की ज्योति धामा और ग्राम प्रधान उपासना ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गांव में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। बच्चों ने नारे लगाते हुए अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें। रैली गांव के मुख्य मार्गों से होकर निकली, जिससे ग्रामीणों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें