23 फरवरी को मुजक्कीपुर चौराहे पर कलेक्शन एजेंट से लूट हो गई थी। परतापुर और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से एक तमंचा, कारतूस, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व 46 हजार रुपये बरामद हुए। पुलिस ने चेकिंग के दौरान आरोपियों को पकड़ा।