फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: स्मार्ट मीटर के विरोध में मोहनपुरी की महिलाओं का हंगामा, मीटर उतारकर बिजलीघर में फेंके

Dimple Sirohi Updated Mon, 27 Apr 2026 09:02 PM IST

मेरठ के मोहनपुरी क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाए जाने को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला। नाराज लोगों ने अपने घरों में लगे स्मार्ट मीटर उतारकर बिजलीघर में फेंक दिए और महिलाओं ने जोरदार हंगामा किया। प्रदर्शन कर रही महिलाओं और स्थानीय निवासियों का कहना था कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल अधिक आ रहे हैं, जिससे आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। इसी के विरोध में उन्होंने बिजलीघर पहुंचकर अपना आक्रोश जताया। मौके पर मौजूद महिलाओं ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की। हंगामे की सूचना मिलने पर बिजली विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें