फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: चंद्रशेखर को पुलिस ने काशी टोल प्लाजा पर रोका, बॉर्डर तक छोड़ा

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर के मेरठ पहुंचने की सूचना पर पुलिस सतर्क हो गई। एसपी ट्रैफिक ने कई थानों की पुलिस के साथ मेरठ दिल्ली एक्सप्रेस स्थित काशी टोल प्लाजा पर चेकिंग अभियान चलाया। सरधना थाना क्षेत्र के कपसाड़ में हुई अनुसूचित जाति की महिला सुनीता और उसकी बेटी रूबी के अपहरण मामले को लेकर मेरठ पुलिस प्रशासन अलर्ट है। दोपहर करीब 12:30 बजे चंद्रशेखर अपनी गाड़ी से टोल प्लाजा पर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। चंद्रशेखर ने कहा कि वह अपने संसदीय क्षेत्र नगीना जा रहे हैं, उन्हें रोकने का कोई औचित्य नहीं बनता। इसके बाद चंद्रशेखर मेरठ शहर की ओर निकले। पुलिस ने उन्हें बॉर्डर तक छोड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें