मेरठ मंडल के नवनियुक्त कमिश्नर भानू चंद्र गोस्वामी शनिवार को कमिश्नर कार्यालय पहुंचे और कार्यभार संभाला। इस दौरान डीएम डॉ वीके सिंह, एसएसपी डॉ विपिन ताडा समेत तमाम अधिकारियों ने उनका बुके देकर स्वागत किया। कार्यभार संभालने के बाद कमिश्नर मीडिया से रूबरू हुए।