मेरठ के सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चल रही है। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मतगणना स्थल पर 800 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं, जिनमें एसपी, डीएसपी, इंस्पेक्टर, सिपाही, पीएसी और आरआरएफ के जवान शामिल हैं। इसके अलावा, सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की जा रही है और सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है।