मेरठ के मोदीपुरम स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में मंगलवार को एमएलसी मतगणना केंद्र पर अंदर जाने को लेकर हंगामा हो गया। स्नातक प्रत्याशी विक्रांत वशिष्ठ ने खुद को प्रत्याशी बताते हुए प्रवेश की मांग की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस पर उनकी दरोगा से तीखी बहस हुई। विक्रांत वशिष्ठ ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं को प्रवेश दिया जा रहा है, जबकि सपा प्रत्याशियों को रोका जा रहा है। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति संभालने का प्रयास किया।