्मेरठ के परीक्षितगढ़ गांव सौदत असीलपुर संपर्क मार्ग पर देर शाम अज्ञात बदमाशों ने शादी कर लौट रहे दुल्हन दुल्हे की गाड़ी को रोक कर लूटने का प्रयास किया मगर पीछे आई बारात की गाड़ियों को देखकर बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की मगर कोई सुराग नहीं लग सका । गांव असीलपुर निवासी मोहसिन पुत्र रहीस अहमद की बारात बुधवार दोपहर गांव सौदत में आई थी देर शाम आठ बजे बारात विदा होकर वापस लौट रही थी आगे दुल्हन दुल्हे की गाड़ी चल रही थी तभी तेज गति से आई एक गाड़ी ने उसे ओवरटेक कर रोककर लूटने का प्रयास किया मगर तभी पीछे से तीन चार गाड़ियां और आ गई जिनके रूकने से बदमाश अपनी गाड़ी को लेकर भाग गए। पीड़ितो ने इसकी सूचना कन्ट्रोल रूम को दी मौके पर पुलिस पहुंची वहीं सूचना पर सौदत से भी सैकड़ों लोग लाठी डंडे लेकर पहुंचे तथा बदमाशों की तलाश की मगर बदमाश पुलिस व ग्रामीणों के हत्थे नहीं चढ़े वहीं एक बड़ी घटना होने से भी टल गई।