वेस्ट यूपी में घना कोहरा छाने और तेज़ ठंड पड़ने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। सुबह और रात के समय घना कोहरा रहने से सड़कों पर दृश्यता बेहद कम हो गई है, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर घंटाघर पर सुबह 10 बजे तक भी घना कोहरा छाया रहा।