मेरठ में तीन दिनों से चल रही होमगार्ड भर्ती लिखित परीक्षा का सोमवार को अंतिम दिन रहा। शहर के एनएएस इंटर कॉलेज समेत विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षार्थी केंद्रों से बाहर निकलते दिखाई दिए। परीक्षा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और अभ्यर्थियों को सघन जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया।