मेरठ कचहरी में हुए जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में रविंद्र कुमार सिंह और प्रशांत गुप्ता पैनल ने जीत दर्ज की। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों और अधिवक्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। जीत की घोषणा के बाद समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और फूल-मालाएं पहनाकर विजेता उम्मीदवारों का स्वागत किया। कचहरी परिसर में जश्न का माहौल दिखाई दिया और अधिवक्ताओं ने विजयी पैनल को बधाई दी। विजयी पैनल के सदस्यों ने अधिवक्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि वे अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और बार के विकास के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे। साथ ही सभी अधिवक्ताओं को साथ लेकर चलने का भरोसा भी दिलाया।