पीवीवीएनएल के मुख्य अभियंता प्रथम मेरठ मुनीश चोपड़ा ने कहा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर में बिल जमा करते ही दो घंटे में बिजली अपने आप जुड़ जाती है। कोई दिक्कत होने पर कंपनी की टीम जाकर जोड़ती है। प्रीपेड बिजली बिल पर दो प्रतिशत छूट मिलती है। यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप के जरिए उपभोक्ता अपनी हर दिन की बिजली की खपत देख सकते हैं।