फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: भावनपुर में अवैध हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़, 6 बने और 11 अधबने तमंचों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक मकान के अंदर चल रही अवैध शस्त्र निर्माण फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से छह बने और 11 अधबने तमंचे, जिंदा व खोखा कारतूस और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस ने तमंचे बनाने के आरोप में मेहराजुद्दीन और उनकी सप्लाई करने के आरोप में सलीमुद्दीन, संतरपाल, सारून और राशिद को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों को तमंचों की सप्लाई के दौरान पकड़ा गया। अब यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हथियार किन-किन क्षेत्रों में सप्लाई किए जाते थे और इस नेटवर्क में कितने लोग शामिल हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें