अयोध्या के लिए लड़ाई लड़नी पड़ी, अब कृष्ण जन्मभूमि के लिए लड़ना पड़ रहा है। भारत हिंदू राष्ट्र होगा तो सनातनियों को सड़कों पर नहीं उतरना पड़ेगा। बुधवार को हरिद्वार से गंगाजल लेकर पदयात्रा करते हुए कृष्णभूमि जा रही गायिका कवि सिंह ने दौराला पहुंचने पर यह बातें कहीं। गायिका कवि सिंह के दौराला व टोल प्लाजा पर पहुंचते ही मनिंदर विहान, धीरेंद्र, पुरुषोत्तम उपाध्याय, विकास, संजीव अग्रवाल, प्रदीप गर्ग, मुकेश आदि के नेतृत्व में स्वागत किया गया।