कांवड़ यात्रा के चलते अब शिवभक्तों का सैलाब हाईवे उमड़ने वाला है। लिहाज़ा हाईवे को वन वे कर दिया गया है, जिससे कांवड़ियों को किसी तरह की परेशानी ना हो। वहीं हादसों से बचाव के लिए वन वे वाले रास्ते पर भी बैरिकेडिंग लगाकर दो हिस्सों में बांट दिया गया है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा पूरे रास्ते पर बैरिकेडिंग और बैरियर को आपस में पट्टी से जोड़ा गया है।