फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, विराट नर्सिंग होम सील

बागपत शुगर मिल के पास संचालित विराट नर्सिंग होम पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर अस्पताल को सील कर दिया। जांच के दौरान अस्पताल में अनियमितताएं मिलने पर यह कार्रवाई की गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अस्पताल में एक गर्भवती महिला भर्ती मिली, लेकिन मौके पर कोई भी पंजीकृत डॉक्टर मौजूद नहीं था। जांच में अस्पताल के संचालन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज और मानकों में भी खामियां पाई गईं। नियमों के उल्लंघन को गंभीर मानते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नर्सिंग होम को सील कर दिया। विभाग की ओर से पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें