फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: गंगानगर में लगातार जलाया जा रहा कूड़ा, अधिक दूषित हो रही हवा

मेरठ की मवाना रोड पर गंगानगर क्षेत्र की हवा दूषित है। यशोदकुंज कॉलोनी के सामने कूड़ा जलाया जा रहा है। हवा इससे और भी दूषित हो रही है। शनिवार को गंगानगर क्षेत्र में एयर क्वालिटी इंडेक्स 340 दर्ज किया गया है जो खतरनाक श्रेणी में है। गंगानगर के आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के प्रांगण में मौसम विभाग ने वायु गुणवत्ता जांच का सेटअप लगाया हुआ है। शनिवार सुबह धुंध छाया रहा। दोपहर के समय मवाना रोड पर पॉश यशोदकुंज कॉलोनी के ठीक सामने खाली पड़ी भूमि में लगे कूदे के ढेर में आग लगा दी गई। जिससे काला जहरीला धुआं आसपास फैल गया। सर्विस रोड से लोगों का निकलना भी दूभर हो गया। जानकारी पर सामने आया कि हाइवे की सफाई में लगे सुपरवाइजर ने कर्मियों से कूड़े में आग लगवाई है। आग दो स्थानों पर लगवाई गई। पॉलीथिन जलने से धुएं दम घुटने लगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें