कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए शुक्रवार को वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने हस्तिनापुर वन क्षेत्र के तेंदुआ प्रभावित खेती मनिहार क्षेत्र और कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने वनकर्मियों को संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त करने और किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्य वन संरक्षक आदर्श कुमार और मेरठ वन प्रभाग की प्रभागीय निदेशक वंदना फोगाट के निर्देश पर कांवड़ मार्ग से सटे वन क्षेत्र के किनारों पर लेपर्ड रिपेलेंट स्प्रे का छिड़काव कराने के साथ-साथ नियमित निगरानी बढ़ाने का फैसला लिया गया।