सरधना नगर के मोहल्ला मंडी चमारान में रक्षाबंधन से ठीक एक दिन पहले शुक्रवार को सबमर्सिबल खराब हो जाने के कारण पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। लगातार शिकायत के बावजूद समाधान न होने से नाराज सभासद वीर सिंह भाटी देर शाम मोहल्लेवासियों के साथ धरने पर बैठ गए।