लावड़ कस्बे के मोहल्ला महलका मार्ग पर एक घेर में अचानक आग लगने से बंधी गाय और एक बछिया की जलकर मौत हो गई, जबकि एक बछिया झुलस गई। आग लगने से पीड़ित परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ। जयप्रकाश प्रजापति ने बताया कि उनके दामाद मनोज के मवेशी घेर में बंधे थे। उनकी बेटी पूजा अपने पति मनोज के साथ मायके में ही रहती है। परिवार दूध बेचने और मजदूरी कर किसी तरह घर का खर्च चलाता है। घेर में एक गाय और दो बछिया बंधी हुई थीं, तभी आग लग गई।