फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: गढ़ रोड पर निर्माण बना परेशानी का कारण

गढ़ रोड पर पिछले कई दिनों से जारी पुलिया निर्माण कार्य से स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सड़क के एक हिस्से को खोदकर छोड़ देने से वाहन चालकों को बेहद संकरी जगह से गुजरना पड़ रहा है। सुबह और शाम के समय जाम जैसी स्थिति बन जाती है, जिससे ऑफिस जाने वाले कर्मचारी और स्कूली बच्चे सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। मलबा और धूल उड़ने से दुकानदार भी परेशान हैं। लोगों का कहना है कि कार्य की गति धीमी होने से दिक्कतें लगातार बढ़ रही हैं। इसको लेकर दिनभर जाम की स्थिति बनी हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें