फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान में कार्यकर्ताओं ने लिया संगठन मजबूत करने का संकल्प

मेरठ के बॉम्बे बाजार स्थित चेंबर ऑफ कॉमर्स में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। राजस्थान से आईं कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव एवं पर्यवेक्षक रिहाना रियाज चिश्ती ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को हर समय जनता के बीच रहना चाहिए। लोगों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान कराने का प्रयास करें और जनता के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखें। सम्मेलन में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर चर्चा हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें