फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कमिश्नर ने श्रीचंद शर्मा और दिनेश गोयल की जीत के बाद दिया प्रमाणपत्र

मेरठ-सहारनपुर खंड शिक्षक और स्नातक सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। शिक्षक एमएलसी सीट पर भाजपा उम्मीदवार श्रीचंद शर्मा ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल की। श्रीचंद शर्मा ने 18099 वोट हासिल किए। जबकि सपा उम्मीदवार नितिन कुमार तोमर को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के उम्मीदवार डॉ. सुशील कुमार पुंडीर, ठकुराई गुट के सुशील चौधरी समेत अन्य उम्मीदवारों को करारी हार झेलनी पड़ी। स्नातक सीट पर भाजपा के दिनेश गोयल भी दूसरी बार विजयी रहे हैं। दिनेश गोयल को 24928 वोट मिले। दूसरे स्थान पर सपा के प्रमेंद्र सिंह भाटी एडवोकेट रहे। शिक्षक दलों के उम्मीदवारों को यहां भी करारी हार का सामना करना पड़ा। मंडलायुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने श्रीचंद शर्मा की गैर मौजूदगी में उनके बेटे अविनाश शर्मा को सर्टिफिकेट सौंपा। इसके अलावा दिनेश गोयल को भी प्रमाणपत्र दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें