फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बच्चों ने भरी सपनों की उड़ान, जमीं पर उतर आए आसमां से सितारे

नेहरू नगर स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल के 46वें वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद बोस सभागार में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, पूर्व राज्यसभा सांसद कांता कर्दम, शूटर दादी प्रकाशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गेस्ट ऑफ ऑनर सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सुबुही खान रहीं। ऊंची कूद की खिलाड़ी रीत राठौर, पैरा खिलाड़ी अनमोल और प्रियांश, कॉमनवेल्थ में भारत का प्रतिनिधित्व करने वालीं अलका तोमर उपस्थितरहीं। प्रिंसिपल शिवानी खन्ना, मॉडर्न मास्टर प्ले स्कूल श्यामनगर की प्रिंसिपल यशी सिंह, मॉर्डन मास्टर प्ले स्कूल शास्त्रीनगर के प्रधानाचार्य ऋषि खन्ना ने अतिथियों का स्वागत किया। बच्चों ने रैट्रो थीम पर बॉलीवुड के गीतों पर नृत्य कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। बच्चों ने कोरियन डांस, रोबोट डांस, चेयर डांस, ऑपरेशन सिंदूर पर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में ईरम, साम्या, सदफ अंसारी, गीता दुरेजा, मोनिका भसीन, मनोज द्विवेदी, नुजहत, जिया, अमन का विशेष सहयोग रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें