फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: छात्राओं ने बरनावा के ऐतिहासिक स्थलों का किया भ्रमण, ग्रामीणों से की वार्ता

मेरठ में शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला महाविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग की छात्राओं द्वारा शुक्रवार को बागपत जिले के बरनावा गांव का शैक्षणिक भ्रमण किया गया। छात्राओं ने गांव का भ्रमण कर वहां के निवासियों से वार्ता की। साथ ही समाजशास्त्रीय शोध के अंतर्गत तथ्य संकलन की प्रविधियों का व्यावहारिक अध्ययन किया। साथ ही छात्राओं ने प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल पांडवों का टीला, लाखा मंडप टीला और ऐतिहासिक जैन मंदिर का भी भ्रमण किया। समाजशास्त्र विभाग प्रभारी प्रो. लता कुमार ने छात्राओं को तथ्य संकलन के तरीके बताए। समाजशास्त्र विभाग की प्राध्यापक प्रो. गीता चौधरी ने छात्राओं को साक्षात्कार, अवलोकन और सामाजिक शोध में इसकी उपयोगिता बताई। भ्रमण में एमए समाजशास्त्र की 15 छात्राओं ने सहभागिता की। एनएसएस के समिति सदस्य डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. डेजी वर्मा, डॉ. गौरी, डॉ. रूबी, डॉ. नेहा सिंह, डॉ. राजकुमार, डॉ. आशीष पाठक का सहयोग रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें