फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सीसीएसयू पेट्रोल बम मामले में जांच कमेटी गठित, वीसी संगीता शुक्ला ने कहा- दोषियों पर होगी कार्रवाई

मेरठ में चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय हॉस्टल में छात्रों द्वारा फोड़े गए पेट्रोल बम मामले में जांच कमेटी गठित हो गई है। अमर उजाला से खास बातचीत में कुलपति संगीता शुक्ला ने कहा कि घटना बेहद नाज़ुक है। जिसके लिए उन्होंने हॉस्टल में जाकर खुद भी जांच की और इन्क्वायरी कमेटी गठित करते हुए इस मामले में शामिल बच्चों के अभिभावकों को बुलाया गया है। हालांकि इस मामले में 5 बच्चों की वीडियो के माध्यम से शिनाख्त करते हुए उन्हें निष्कासित कर दिया गया है। वहीं पुलिस द्वारा एक छात्र को हॉस्टल से ले जाने के मामले में कुलपति ने साफ कर दिया कि यूनिवर्सिटी की तरफ से कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की गई है, ना ही कोई तहरीर दी गई है। उधर इस मामले में वॉर्डेंस की भूमिका को भी संदिग्ध मानते हुए उनके खिलाफ भी जांच बैठा दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें