मेरठ में सोहराब गेट डिपो से भैंसाली और मेरठ डिपो की बसों का संचालन शुरू होने के बाद गढ़ रोड पर जाम की स्थिति बन गई। संकरी सड़क और बसों की अधिक संख्या के कारण यातायात प्रभावित रहा। हरिद्वार, ऋषिकेश, कोटद्वार और देहरादून जाने वाले यात्रियों को रूटवार प्लेटफॉर्म की व्यवस्था न होने से बसें खोजने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।