मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित सदर गंज बाजार में चोरों ने एक बुटीक शोरूम को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार अभिषेक गोयल के बुटीक शोरूम से करीब दो लाख रुपये की नकदी, चांदी के सिक्के, एलईडी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया गया। घटना का पता तब चला जब शोरूम संचालक मौके पर पहुंचे और ताले टूटे हुए मिले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा चोरों की तलाश में जुटी है।