फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कैंट विधायक अमित अग्रवाल की अगुवाई में जीआईसी से शुरू हुई भाजपा की एकता यात्रा,

डिंपल सिरोही Updated Thu, 13 Nov 2025 02:18 PM IST

मेरठ जिला प्रशासन मेरठ एवं मेरा युवा भारत कैंट विधानसभा की ओर से बृहस्पतिवार को जीआईसी से एकता यात्रा निकाली गई। कैंट विधायक अमित अग्रवाल की अगुवाई में पदयात्रा शुरू हुई। यह पदयात्रा सोतीगंज से होती हुई सदर शिव चौक पर पहुंचेगी। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी यहीं पर यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा वापस लौटकर जीआईसी मैदान पहुंचेगी जहां मंच और पंडाल लगाया गया है। यहीं जनसभा को संबोधित किया जाएगा। भाजपा की ओर से सरदार पटेल की जयंती के उपलक्ष में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत बृहस्पतिवार को पदयात्रा निकाली जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें