मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव मुरली में बीती रात करीब तीन बजे अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर तमंचे के बल पर परिजनों को बंधक बना लिया। बदमाश घर से लाखों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। पुलिस आसपास के क्षेत्र में जांच कर रही है और बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है। इलाके में घटना के बाद से दहशत का माहौल है।