परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के मवी गांव में देर रात आंगन में सो रही बुज़ुर्ग महिला से बदमाशों ने कुंडल लूट लिए। आरोप है कि बदमाशों का विरोध करने पर बुज़ुर्ग के साथ मारपीट कर घायल कर दिया गया। बताया गया कि देर रात बदमाशों ने दो घरों को निशाना बनाया। एक घर में जब बुज़ुर्ग महिला आंगन में सो रही थी, उस वक्त बदमाश घर में घुसे और बुज़ुर्ग से दोनों कुंडल लूटकर फरार हो गए। वहीं पीड़िता ने थाने में मामले की शिकायत की। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की।