मेरठ के आईएमए हॉल में ऑलमाइटी लेडीज क्लब की ओर से दिवाली सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब की सदस्याएं पारंपरिक वेशभूषा में नजर आईं। कुछ सदस्याओं ने भगवान के स्वरूप में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें देखकर उपस्थित लोग खुशी से झूम उठे। कार्यक्रम में उत्सव और भक्ति का माहौल देखने को मिला।