थापर नगर गली नंबर सात फिर चर्चा में है। यहां दो-तीन दिन से सईद अहमद द्वारा मकान खरीदे जाने का विवाद चल रहा है। रविवार को हिंदू संगठन के लोगों ने आरोप लगाया कि यहां मांस के टुकड़े फेंके गए हैं, जो एक कुत्ता मुंह में दबाकर ले जा रहा था। इसे लेकर हंगामा किया गया। एसपी सिटी ने मौके पर पहुंचकर जांच कराने का आश्वासन दिया।