फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: त्रिशला देवी कनोहर लाल बालिका इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

मेरठ में त्रिशला देवी कनोहर लाल बालिका इंटर कॉलेज में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य डॉ. रश्मि अग्रवाल द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई, जबकि डॉ. सुमन लता ने उपस्थित छात्राओं और स्टाफ को गणतंत्र दिवस की शपथ दिलाई। इसके बाद छात्राओं ने देशभक्ति से प्रेरित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें नृत्य, गीत और भाषण शामिल रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. रश्मि अग्रवाल ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और छात्राओं से देश का नाम विश्व पटल पर ऊंचा करने के लिए मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. सुमन लता वर्मा द्वारा किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें