फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: लखनऊ में वकीलों के चैंबर तोड़े जाने के विरोध में मेरठ कचहरी में प्रदर्शन

लखनऊ कचहरी के आसपास बने वकीलों के अवैध चैंबरों को तोड़े जाने के विरोध में सोमवार को मेरठ कचहरी में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में वकील एकजुट होकर 14 न्यायालयों समेत विभिन्न चैंबरों में पहुंचे और सभी अधिवक्ताओं से एकजुट रहने की अपील की। प्रदर्शन के दौरान मेरठ बार एसोसिएशन और जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। मेरठ बार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अनुज शर्मा, महामंत्री परवेज आलम, वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल बख्शी, कुंवरपाल शर्मा, अशोक शर्मा, गजेंद्र पाल, जसपाल सिंह, नवीन कुमार त्यागी, पूर्व महामंत्री जिला बार एसोसिएशन आनंद कश्यप और सरताज गाजी समेत कई अधिवक्ता इस दौरान मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें