फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: ई-रजिस्ट्रेशन व्यवस्था के विरोध में रजिस्ट्री कार्यालय पर तालाबंदी, अधिवक्ताओं का धरना

सरधना में ई-रजिस्ट्रेशन (पेपरलेस) व्यवस्था के विरोध में चल रहे दस्तावेज लेखक संघ के आंदोलन को शुक्रवार को बार एसोसिएशन का समर्थन मिला। अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्री कार्यालय पर प्रतीकात्मक तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन किया और न्यायिक कार्य से विरत रहकर सरकार के निर्णय के खिलाफ विरोध जताया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आरिफ अली के नेतृत्व में अधिवक्ता रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे और मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर नारेबाजी की। उनका कहना था कि नई ई-रजिस्ट्रेशन व्यवस्था से दस्तावेज लेखकों के साथ-साथ अधिवक्ताओं के रोजगार और कार्यक्षेत्र पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। महासचिव संजीव पंवार ने कहा कि अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों के हितों की अनदेखी स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि सरकार इस व्यवस्था पर पुनर्विचार करे, अन्यथा आंदोलन जारी रहेगा। धरने में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने भाग लिया और दस्तावेज लेखक संघ के समर्थन में एकजुटता दिखाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें