फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: भाषा किसी की जागीर नहीं : प्रोफेसर अब्दुल्ला इम्तियाज

मेरठ। बुधवार को चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के ऊर्दू विभाग में आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि स्टूडेंट्स को यह बताने की ज़रूरत नहीं है कि उर्दू का फिल्मों से बहुत गहरा रिश्ता है। भाषा किसी की जागीर नहीं है। भाषा को कोई भी पढ़ और लिख सकता है। उर्दू भाषा की प्रसिद्धी ने फिल्मों को इज्ज़त दिलाई और यह भाषा लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय हुई। कई शायर भी उर्दू में लिखे गानों से काफी पॉपुलर हुए। उर्दू की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अगर लफ़्ज़ समझ में न आए, तो भी यह लोगों को अपनी ओर ज़रूर खींचती है। कार्यक्रम में डॉ. असलम सिद्दीकी, फरहत अख्तर, मुहम्मद शमशाद, सईद अहमद सहारनपुरी, मुहम्मद नदीम, ईसा राना उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें