मेरठ। तीज की खुमारी महिलाओं पर सिर चढ़कर बोल रही है। जाट भवन में जिला जाट महासभा महिला विंग द्वारा भी तीज महोत्सव आयोजित किया गया, जिसमें जाट समाज की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान महासभा की अध्यक्ष ऋचा सिंह और अनीता सिंह के साथ अन्य महिलाओं ने नृत्य पेश कर समां बांध दिया।