मेरठ। दौराला के सरधना रोड स्थित एक मंडप में रविवार को विधायक अतुल प्रधान ने ब्राह्मण समाज सम्मेलन का आयोजन किया। उन्होंने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने 13 साल मेहनत करने के बाद चुनाव जीता। 13 साल नाकामयाबी हासिल होने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और यह जनता का ही प्यार था, जो आज वह सदन तक पहुंचे। अतुल प्रधान का समाज के लोगों ने स्वागत किया। विधायक ने समाज के लोगों के साथ मिलकर भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बिना नाम लिए सरधना के पूर्व विधायक पर जमकर निशाना साधा। कहा कि चुनाव हारने व जीतने के बाद वह जनता के बीच लगातार जा रहें हैं। वह जनता के सेवक है और जनता के हित की लड़ाई लड़ते है। उन्होंने प्राइवेट अस्पतालों के लिए खिलाफ धरना दिया। क्योंकि, वहां इलाज इतना महंगा था कि गरीब व्यक्ति वहां इलाज नहीं करा सकता था और सरकारी अस्पतालों की हालत दयनीय है। सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हिंदू-मुस्लिम, भारत पाकिस्तान के बिना उनके भाषण अधूरे रहते है। वह लोगों को बांटना चाहते है। उन्होंने कभी जातिवाद की राजनीति नहीं की, बल्कि वह सभी जाति का सम्मान करते है। कार्यक्रम के अंत में अतुल प्रधान ने समाज के लोगों को सम्मानित किया। इस दौरान मुन्नू प्रधान, सुनील, शौकेंद्र भारद्वाज, राहुल, अंकित, विनीत शर्मा, राजीव आदि मौजूद रहे।