हस्तिनापुर-चांदपुर संपर्क मार्ग की मरम्मत का कार्य शनिवार को शुरू हो गया। जलनिकासी की समस्या को लेकर किसानों द्वारा सड़क काटे जाने के बाद मार्ग पर आवागमन बंद था। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पीडब्ल्यूडी ने सड़क की मरम्मत शुरू कराई है। अधिकारियों के अनुसार रविवार सुबह से छोटे वाहनों का आवागमन बहाल कर दिया जाएगा।