फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: वंदना रिलीफ एंड केयर फोरम एनजीओ की ओर से लगाया गया नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

मेरठ। वंदना रिलीफ एंड केयर फोरम एनजीओ द्वारा रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर गोल मंदिर निकट आपका मेडिकल स्टोर, शास्त्री नगर में लगाया गया। शिविर में 100 से अधिक लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। इस निशुल्क चिकित्सा कैंप में मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्ञानेश्वर टोंक, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधांशु अगरवाल, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुजा कौशिक, डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. सुमित उपाध्याय, डीआरएस लैब से अमित शर्मा व प्रमोद सिंह भी उपस्थित रहे। संगठन के संस्थापक हिमांशु कुमार ने कहा कि हमारा उद्देश्य वंचित वर्ग के लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। साथ ही उन्हें स्वस्थ जीवन के लिए प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य जांच के साथ ही उपस्थित लोगों को स्वच्छता, पोषण और नियमित स्वास्थ्य जांच की महत्ता के बारे में जागरूक भी किया गया। शिविर में कशिश, शिखर, आदित्य, नितिन ने शिविर की व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें