मेरठ जिला क्रिकेट संघ की ओर से सोमवार को करन पब्लिक स्कूल में जिले के ट्रायल लिए गए। इस दौरान लगभग 150 से अधिक बच्चों ने ट्रायल प्रक्रिया में भाग लिया। इस दौरान सीनियर चयन समिति उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार भी पहुंचे। उन्होंने उभरते हुए क्रिकेटरों को प्रशिक्षण भी दिया और क्रिकेट की बारीकियां भी सिखाई। इस मौके पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव सुरेन्द्र चौहान समेत कई पदाधिकारी शामिल रहे।