फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी क्राइम ब्रांच अफसर और पत्रकार बनकर पहुंचा वसूली गैंग! मेरठ में महिला को डराकर मांगे दो लाख

टीपी नगर थाना क्षेत्र में एक महिला से जबरन वसूली करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। गिरोह के दो सदस्य-एक महिला सावित्री और एक पुरुष दिनेश को गिरफ्तार किया गया है। टीपी नगर क्षेत्र की शिव हरि मंदिर कॉलोनी में रहने वाली संगीता नाम की महिला के घर तीन पुरुष और तीन महिलाएं खुद को क्राइम ब्रांच अधिकारी और पत्रकार बताकर घुस गईं। उन्होंने महिला के घर की तलाशी लेने के नाम पर वीडियोग्राफी की और फिर अपने साथ लाया गया अवैध सामान डस्टबिन में छिपाकर महिला को फंसाने की धमकी दी। महिला से कहा गया कि अगर वह दो लाख रुपये नहीं देगी तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया जाएगा। डर के मारे महिला ने 30 हजार रुपये मौके पर दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने बाकी रकम के लिए दिनेश नामक युवक को भेजा। संगीता ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी। टीपी नगर पुलिस ने घेराबंदी कर दिनेश और सावित्री को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें