मेरठ। नौचंदी मेला में मंगलवार को पटेल मंडप में कौमी एकता के प्रतीक प्रांतीय मेल समिति द्वारा महफ़िल-ए-मुशायरा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से आए शायरों ने अपने कलाम पेश कर श्रोताओं की खूब वाहवाही लूटी। शेर-ओ-शायरी के दौर के बीच पूरा पंडाल देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। शायरों ने सामाजिक सरोकारों, मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत जैसे विषयों पर अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम ने नौचंदी मेले की गंगा-जमुनी तहजीब और कौमी एकता की परंपरा को और मजबूती प्रदान की। बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर इंजीनियर रिफत जमाली, ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा नबील अनवर, हारिस महमूद आदि रहे।