फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने के खेत में मिला युवती का शव, सोशल मीडिया फोटो से हुई पहचान; पांच पर हत्या की प्राथमिकी

मेरठ के सरधना क्षेत्र के कुशावली गांव के जंगल में गन्ने के खेत से मिले युवती के शव की पहचान भावनपुर के सियाल गांव निवासी शीबा के रूप में हुई है। परिवार ने सामाजिक माध्यम पर फोटो देखकर शव की पहचान की। इसके बाद मृतका के भाई ने पांच लोगों पर हत्या, साक्ष्य मिटाने और साजिश का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। भाई के अनुसार, 19 अगस्त को शीबा ने फोन कर सादिक, उसकी पहली पत्नी आसिया, मां वसीला और भाई आबिद पर जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाने और हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया था। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सादिक समेत पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े सभी तथ्यों और साक्ष्यों की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें