फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: राजकीय कृषि बीज भंडार पर कर्मचारियों और किसानों ने दिया धरना, अनियमितताओं की जांच की मांग

मेरठ। मवाना के ग्राम गणेशपुर में भारतीय किसान यूनियन (भानु) के प्रदेश अध्यक्ष (युवा) अमित त्यागी के नेतृत्व में राजकीय कृषि बीज भंडार पर कर्मचारियों द्वारा किसानों के साथ घोर अनियमितता के कारण धरना प्रदर्शन किया गया। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार नितेश सैनी ने सात दिन के अन्दर किसानों की सभी समस्याओ का समाधान करने के आश्वासन पर किसानों ने धरना समाप्त किया। अमित त्यागी ने बताया कि बीज भंडार में व्याप्त अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जाँच कराई जाए। किसानों के साथ किए जा रहे भेदभाव के लिए उत्तरदायी अधिकारी/कर्मचारियों को तुरन्त निलंबित कर कार्यवाही प्रारम्भ की जाए। बीज एवं योजनाओं के वितरण की पूर्ण पारदर्शी प्रणाली लागू कर जानकारी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें