फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: ई-रिक्शा चालक ने दसवीं की छात्रा से की छेड़छाड़, पब्लिक ने धुनाई कर पुलिस को सौंपा

मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र की गांव निवासी दसवीं की छात्रा रोजाना गांव के दूसरे समाज के ई रिक्शा चालक की गाडी में बैठकर स्कूल जाती है। शनिवार को भी रोजाना की भांति छात्रा स्कूल जाने के लिए ई रिक्शा में बैठकर गई। आरोप है कि बीच रास्ते में पहले रिक्शा चालक ने फिल्म दिखाने के लिए जोर दिया। लेकिन छात्रा के इंकार करने पर उसने उसके साथ छेडखानी शुरू कर दी। वही छेडखानी के दौरान छात्रा ने ई रिक्शा चालक का विडियों बना डाला। जिसके बाद छात्रा ने स्कूल से वापिस आने के बाद पूरी जानकारी परिजनो को दी। इस पर रविवार की सुबह छात्रा के परिजनो सहित भारी संख्या में ग्रामीणो की भीड़ ने ई रिक्शा चालक को बस अडडे के पास दबोचते हुए उसकी जमकर धुनाई कर डाली। इसी बीच कुछ युवको ने ई रिक्शा चालक की धुनाई कर वीडियो बनाते हुए सोशल मिडिया पर वायरल कर दिया। वही सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी करते हुए ई-रिक्शा चालक को थाने ले गई। इसके बाद गांव के लोगो की भीड़ थाने पहुंची और ई-रिक्शा चालक के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें